ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 12 June 2023

ग्राहक बन आए लूटेरों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक पर की फायरिंग, सोना लूटकर हुए फरार, देखें वीडियो

The robbers posing as customers fired at the owner of the jewelery shop, looted gold and fled, watch video
The robbers posing as customers fired at the owner of the jewelery shop, looted gold and fled, watch video
मोगा : मोगा की राम गंज मंडी में एक ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। सोना खरीदने आए लुटेरों ने दिनदहाड़े शहर के रामगंज इलाके में सुनार को गोली मार दी। बाद में लुटेरे सोना लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, एक इनोवा कार में सवार होकर दोपहर करीब सवा दो बजे कुछ लुटेरे रामगंज स्थित एशिया ज्वैलर्स पहुंचे। यहां लुटेरों ने सुनार से सोने के जेवरात दिखाने को कहा। सोना खरीदने के बाद जब बिल बन रहा था तो लुटेरों ने अचानक की सुनार पर फायरिंग कर दी। और उसकी मौत हो गयी। सुनार को गोली लगते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। मौका पाकर लुटेरे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। गाड़ी में कुछ और भी लुटरे बैठे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मोगा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस द्वारा पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। https://twitter.com/hennysharma22/status/1668191432396636160?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1668191432396636160%7Ctwgr%5Eff377291f42f295603c23596b0b06afb26702b05%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdailynewsreport.in%2Fcrime%2Ffiring-on-jewelery-shop-owner-in-moga%2F   [metaslider id=25498]