ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 15 July 2022

पंजाब में 36 हजार कच्चे कर्मचारीयों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू , सरकार ने सब कमेटी बना विभागों से मांगा डेटा

The process of regular appointment of 36 thousand contract workers started in Punjab
The process of regular appointment of 36 thousand contract workers started in Punjab
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाब के 36 हजार कच्चे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। पंजाब की AAP सरकार ने उन्हें पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने सब कमेटी बनाई है। वहीँ सब कमेटी ने सभी विभागों से कच्चे कर्मचारियों के बारे में डेटा मांग लिया है। मिली जानकारी अनुसार इन कर्मचारियों के संगठनों से भी बातचीत की जा रही है। वहीँ सब कमेटी चेयरमैन वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी सब कमेटी तेजी से इस काम को सिरे चढ़ा रही है। उन्होंने कहा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी, कनवीनर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने यह वादा किया था। जिसे अब अमल में लाते हुए इस तरह की पॉलिसी और एक्ट बनाएंगे कि 100% कर्मचारी पक्के हो सकें। [metaslider id=24910]