ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 05 January 2024

बंद होगी गुरुघरों में सिरोपा देने की प्रथा, SGPC का बड़ा फैसला

The practice of giving siropa in gurughars will be stopped, big decision of SGPC
The practice of giving siropa in gurughars will be stopped, big decision of SGPC
पंजाब : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा साहिब में सिरोपे देने की प्रथा को बंद करने और इससे होने वाली वित्तीय बचत को सिख युवाओं के शैक्षणिक विकास पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत सिरोपा देने के सामान्य प्रयोग पर रोक लगाते हुए इसे केवल धार्मिक हस्तियों, नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों, रागियों और धार्मिक प्रचारकों तक ही सीमित कर दिया गया है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी श्री अमृतसर से भी अपने यूट्यूब व फेसबुक चैनलों के माध्यम से गुरबाणी प्रसारित करने का भी निर्णय लिया है। इसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। धामी ने कहा कि संगत की गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में बहुत श्रद्धा है। यहां अपना वेब चैनल स्थापित कर सीधा गुरबाणी प्रसारण संगत तक नियमित रूप से पहुंचाया जाएगा। श्री हरमंदिर साहिब में आधुनिक तकनीक का साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा जिस पर काम शुरू कर दिया गया है।