ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 24 January 2023

जालन्धर में महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटो में किया गिरफ्तार

The police arrested the accused who killed the woman in Jalandhar within a few hours.
The police arrested the accused who killed the woman in Jalandhar within a few hours.
जालंधर : जालंधर पुलिस ने लूट की बारदात से लुटेरों द्वारा घर के अंदर जाकर महिला की हत्या करने वाले मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा ने बताया यह वारदात रेलवे स्टेशन में रहने वाले युवकों ने की जो की पैदल ही घरों का शिकार की तलाश में इलाके में घूमते रहते है हमारी पुलिस पार्टी टीम ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से आरोपियों का रूट देख पुलिस कमिश्नर के द्वारा बनाई विशेष टीमों में एडीसीपी आदित्य,एसीपी परमजीत सिंह और सीआईए प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने इस लूट व हत्या के मामले को ट्रेस किया। बताया जा रहा है कि घर में से लूटे गए गहने नकली थे।लुटेरों ने लूट के दौरान घर में मौजूद महिला का गला रेत हत्या कर दी है। यही नहीं लुटेरे ने हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। जिस समय हत्या हुई महिला का बेटा अपने कमरे में सो रहा था और घर पर काम करने वाली महिला घर की छत पर थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 16 मोबाइल, एक छुरा, कटर, गहने , डीवीआर और खून में सने कपड़े बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी काजी मंडी संतोषी नगर, कमलेश कुमार पुत्र मनोज वासी गांव मिलकपुर खजुरला के रूप में हुई है। [metaslider id=25498]