ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 21 September 2023

Instagram पर फेमस ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ चढ़ने वाला शख्स 300 फीट नीचे खाई में गिरा, हुई मौत

The person who climbed 'Stairway to Heaven', famous on Instagram, fell into a ditch 300 feet below, died
The person who climbed 'Stairway to Heaven', famous on Instagram, fell into a ditch 300 feet below, died
ट्रेंडिंग : आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते है , वहीँ अपनी जान भी जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं करते। "ट्रेन से लटकना", "नदी या झरनों के बेहद करीब जाना", "बाइक पर स्‍टंट करना" और न जाने कितनी ही ऐसी जानलेवा हरकतें हैं। ऑस्ट्रिया से ऐसा एक ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स इंस्टाग्राम पर फेमस स्वर्ग की सीढ़ी पर चढ़ता है, इस दौरान बैलेंस बिगड़ने के चलते वो 300 फीट गहरी खाई में खाई में जा गिरता है और उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। [metaslider id=1461] बताया जा रहा है कि ब्रिटिश पर्यटक की ऑस्ट्रियाई पर्वत पर एक नैरो सीढ़ी पर चढ़ते समय 90 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिरने के बाद मृत्यु हो गई। यह प्लेस इंस्टाग्राम के लिए फोटो लेने वालों लिए बहुत लोकप्रिय है। बता दें कि इसका नाम हवाई सीढ़ी है, जिसे स्थानीय रूप से ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ कहा जाता है। बताया जा रहा है यह हादसा उस वक़्त हुआ, जब 42 वर्षीय व्यक्ति बिना किसी गाइड के अकेले ही सीढ़ी पर चढ़ने लगा. इस दौरान वह सीढ़ी से फिसल गया और नीचे घाटी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद पुलिस अधिकारी और बचाव दल के दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उस व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका. गिरने के कुछ ही देर बाद बचावकर्मियों ने उसका शव बरामद कर लिया. डैचस्टीन इलाके की पर्यटक वेबसाइट द्वारा इस स्वर्ग की सीढ़ी को चढ़ाई के शौकीनों के लिए ज़्विसेलेल्म पर नए शीर्ष आकर्षण के रूप में विशेष रूप से प्रचारित किया गया है। इसमें कहा गया है कि चढ़ाई चार स्टेप्स में की जाती है। पैनोरमा-सीढ़ी अपनी 40 मीटर की दूरी के साथ वाया फेरेटास के सभी प्रशंसकों के लिए नया शीर्ष आकर्षण है। इसके अलावा वेबसाइट पर चेतावनी दी गई है कि चढ़ाई केवल अनुभवी पर्वतारोहियों के लिए है और इसे हल्के मौसम व शांत हवा की स्थिति में किया जाना चाहिए। [metaslider id=25498]