ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 25 August 2024

अमृतसर में NRI के घर में घुसकर फायरिंग के मामले की गुत्थी सुलझी, सामने आया ये सच

अमृतसर में NRI के घर में घुसकर फायरिंग के मामले की गुत्थी सुलझी, सामने आया ये सच

पंजाब : अमृतसर में गत दिन एन.आर.आई. के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ढिल्लों ने कहा है कि उन्हें सी.एम. मान व डी.जी.पी. के निर्देशों के चलते हिदायतें दी गई थी जिसके चलते उन्होंने अमृतसर फायरिंग मामला 24 घंटे से पहले ट्रेस कर लिया है। इंटरल सिक्योरिटी टीमों की कार्रवाई के चलते हमलावरों व बाइक की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान सुखविंदर सुखा ग्रेनेड जिला कपूरथला व गुरकीरत गुरी निवासी जालंधर के गांव बरेटा के रूप में हुई है।

बता दे एन.आर.आई. परिवार पर इन दोनों ने अटैक किया था। पुलिस ने मामले में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसकी जानकारी अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने प्रेस कान्फ्रैंस करके दी है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि एन.आर.आई. सुखचैन सिंह को मारने के लिए उसकी पहली पत्नी के परिवार ने किलिंग सुपारी दी थी। अमेरिका में साजिश रची गई और वहीं से आप्रेशन ऑपरेट हुआ है।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जांच में पता चला है कि एन.आर.आई. परिवार पर हमला करने की सुपारी अमेरिका में रह रहे दूसरे एन.आर.आई. परिवार ने दी थी जिनके निर्देशों पर पर युवकों ने एन.आर.आई. के घर में घुस पर फायरिंग की। वहीं बता दें कि बाहर से फंडिग करवा कर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने फोन कॉल डिटेल भी खंगाली है जिससे पता चला है कि एन.आर.आई. परिवार ने फोन पर धमकियां दी थी कि सुखचैन सिंह का दूसरा भाई जो अमेरिका में उसे भी पंजाब आने पर मार दिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ढिल्लों ने बताया कि जिन्होंने अटैक करवाया है वह अब उनकी राडार पर हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला होशियारपुर में रहते परिवार पर उन्होंने पर्चा किया है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पहली पत्नी के भाई व मित्र लवप्रीत के जरिए हमलावरों को पैसे ट्रांसफर हुए थे। वहीं उन्होंने बताया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले और बाद में अमृतसर एक होटल में पन्नाह ली थी।

फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में मदद करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। आरोपियों को जल्द ही टेक्नीकल सिस्टम व आपसी तालमेल के साथ जल्द ही गिरफ्तार कर जेल के पीछे भेजने के लिए वचनबद्ध है।

ये है है पूरा मामला

शनिवार को अमृतसर के दबुर्जी में स्थित एनआरआई (NRI) सुखचैन सिंह के घर में करीब 7 बजे कुछ हमलावर आए. इस दौरान हमलावरों ने सुखचैन से कुछ बहस की और फिर गोलियां चला दी. जिससे सुखचैन घायल हो गए. इस दौरान घर में मौजूद बच्चे हमलावरों से हाथ जोड़कर बिनती करते रहे, बावजूद इसके हमलावर नहीं माने और तीन राउंड फायरिंग की, फिर वहां से फरार हो गए. एनआरआई को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एन.आर.आई. परिवार ने यू.एस.ए. में रहे परिवार पर शंका जताई थी जिसके चलते कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि एन.आर.आई. सुखचैन सिंह जिस पर हमला हुआ उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था जिसके चलते पहली पत्नी के परिवार ने सुखचैन सिंह के साथ रंजिश रखनी शुरू कर दी थी कि उसे भी इसी तरह मौत के घाट उतारेंगे।