ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 31 July 2024

सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा प्रशासन द्वारा खोल दिया गया

सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा प्रशासन द्वारा खोल दिया गया

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर किसानों द्वारा टोल शुल्क में वृद्धि के विरोध में 46 दिनों से अधिक समय तक नाकेबंदी के बाद आज किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को खोल दिया गया है। इस दौरान टोल प्लाजा के साथ-साथ वहां तक ​​पहुंचने वाली सड़कों पर भी भारी बल तैनात किया गया। वहीँ भारतीय मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया ।

बता दे किसान संगठनों की मांग थी कि टोल दरों में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, लेकिन आज किसानों की मांगें माने बिना टोल प्लाजा खोल दिया गया। आज से टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को टोल देना होगा।