ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 August 2023

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर को भारत लाया गया, हत्या से पहले भागा था विदेश

The mastermind gangster of Sidhu Musewala's murder was brought to India, had fled abroad before the murder
The mastermind gangster of Sidhu Musewala's murder was brought to India, had fled abroad before the murder
पंजाब : सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सचिन थापन को आज भारत लाया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। सचिन को भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीम अजरबैजान गई थी। बता दे सचिन गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा है। वह मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रचने वालों में शामिल है। हत्या से कुछ समय पहले वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ जाली पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। उसका नाम मूसेवाला हत्याकांड की FIR और चार्जशीट दोनों में शामिल है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल में शामिल हरियाणा के शूटरों को बोलेरो सचिन ने ही उपलब्ध करवाई थी। बताया जा रहा सचिन ने दुबई बेस्ड दिल्ली के कारोबारी से 50 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी। टी-10 टीम के मालिक से 50 करोड़ रुपए फिरौती मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग काफी चर्चा में रही थी। इसी मामले में सचिन को पकड़ा गया है। सचिन को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गयां। यहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं पंजाब पुलिस भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की कोशिश करेगी। मूसेवाला मर्डर केस में 1800 पन्नों की चार्जशीट में सचिन का नाम सामने आया है। [metaslider id=25498]