Tuesday, 12 July 2022
Punjab
द ग्रेट खली पहुंचे लुधियाना CP दफ्तर , टोलकर्मी के खिलाफ दी शिकायत
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
लुधियाना : खबर मिली है कि रेसलर द ग्रेट खली लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पहुंचे। बता दे खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। यह टोल लुधियाना के लाडोवाल का है। वहीँ इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार देर शाम खली जॉइंट कमिश्नर प्रज्ञा जैन से मिले है। उन्होंने टोल प्लाजा पर हुए घटनाक्रम की सारी बात जॉइंट कमिश्नर के आगे रखी। मिली जानकारी अनुसार खली ने टोल कर्मियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है।
दूसरी तरफ टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं खली का कहना है कि टोलकर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने टोल कर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच उपरांत जो भी बनती कार्रवाई होगी वह करवाई जाएगी।
[metaslider id=1461]