Saturday, 11 December 2021
National
आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेटी युवती, हुआ चमत्कार , ट्रेन निकल गयी युवती को खरोंच तक नहीं आईÂ
[metaslider id=711]
कटनी : बता दे कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विलायत कलां रोड स्टेशन पर एक युवती ने ट्रेन के नीचे आकर जान देने की कोशिश की। लेकिन उसकी किस्तम इतनी अच्छी निकली कि उसे कोई खरोंच तक नहीं आई। हालाँकि दहशत की वजह से वह बेहोश हो गई । वहीँ इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी अनुसार वह स्वस्थ है और परिवार के पास लौट गई है।Â
मिली जानकारी अनुसार ये मामला शुक्रवार शाम का है। मिली जानकारी अनुसार युवती पटरी पर आकर लेट गई थी। वहीँ आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाए। लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी थी कि मालगाड़ी नहीं रुकी और आगे चली गई। वहीँ ड्राइवर और गार्ड मोबाइल से वीडियो बनाते हुए युवती के पास पहुंचे तो वह यह देखकर दंग रह गए कि उस युवती को खरोंच तक नहीं आई थी। वहीँ उन्होंने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी और महिला को बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
[metaslider id=1461]