ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 February 2025

बच्ची को थी 6 महीने से थी पेट दर्द की शिकायत , पेट से निकला 60 ग्राम बालों का गुच्छा

बच्ची को थी 6 महीने से थी पेट दर्द की शिकायत , पेट से निकला 60 ग्राम बालों का गुच्छा

बठिंडा : एक बच्ची को 6 महीने से पेट दर्द की थी शिकायतय। यहां एम्स में डॉक्टरों की टीम ने सात वर्षीय बच्ची के पेट से 60 ग्राम वजन के 130 सेंटीमीटर लंबा बालों का गुच्छा निकाला है। बताया जा रहा है बच्ची को अपने ही बाल खाने की आदत थी। इसे रैपुंजेल सिंड्रोम का मामला माना जा रहा है। दूरबीन की मदद (लैप्रोस्कोपी) से इतने लंबे बाल निकालने का अब तक का पहला मामला है। इसे अब एम्स की ओर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जाएगा।

डॉक्टरों का मानना है कि अब तक दूरबीन की मदद से केवल 15 से 20 सेंटीमीटर बालों को ही निकाला गया है। लेकिन इस केस में बटन होल दूरबीन की मदद से सर्जरी कर 130 सेंटीमीटर लंबे बाल निकाले गए हैं।