ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 19 April 2023

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कौन से देशों में देखा जा सकेगा

The first solar eclipse of the year will take place on April 20, know in which countries it will be visible
The first solar eclipse of the year will take place on April 20, know in which countries it will be visible
जालंधर : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण सीधे दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। भारत में सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल ग्रहण के लगने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। 20 अप्रैल के बाद साल का दूसरा ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। [metaslider id=25498]