ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 10 October 2023

फिल्म की शूटिंग खत्म होने के पहले ही कमाई कर ली 250 करोड़ रुपये , 2024 में होगी रिलीज

The film earned Rs 250 crore even before the shooting was over, will be released in 2024
The film earned Rs 250 crore even before the shooting was over, will be released in 2024
एंटरटेनमेंट न्यूज़  : साल 2023 इंडियन सिनेमा के लिए काफी शानदार साबित हुआ है। शाहरुख खान की जवान और पठान, सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर आदि ने बढ़िया कमाई की है। वहीं अभी भी कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज बाकी है, जिस में शाहरुख खान की डंकी, प्रभास की सालार, थलापति विजय की लियो और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल है। ये सब वो फिल्में हैं जो रिलीज हो चुकी हैं या फिर रिलीज होने वाली हैं, लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करेंगे जिसकी शूटिंग अभी जारी है लेकिन उसके बावजूद उसने अभी ही 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 250 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स हम फिल्म गेम चेंजर की बात कर रहे हैं। गेम चेंजर को साल 2024 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में गिना जा रहा है, जिस में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी है। 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर और पोस्टर शेयर किया गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म का अभी तक शूट पूरा नहीं हुआ है लेकिन इसकी ओटीटी डील हो गई है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स (सभी भाषाओं), 250 करोड़ रुपये में जी5 ने खरीदे हैं। हालांकि एक्टर्स या मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। [metaslider id=25498]