Saturday, 01 June 2024
Punjab
EVM में हुई कैद पंजाब के उम्मीदवारों की किस्मत, जानिए कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग
पंजाब : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीन में कैद हो गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए जोकि शाम 6 बजे समाप्त हुए। प्राप्त जानकारी अनुसार शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 55.69% वोटिंग हुई है। वहीं जिला जालंधर में 57.50% जबकि लुधियाना में 52.84% वोटिंग हुई। बता दें कि जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव कार्य को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
गुरदासपुर – 58.56% अमृतसर – 50.33% खडूर साहिब – 56.46% जालंधर – 57.50% होशियारपुर – 52.39% आनंदपुर साहिब – 55.55% लुधियाना – 52.84% फतेहगढ़ साहिब – 54.55% फरीदकोट – 55.44% फिरोजपुर – 57.68% बठिंडा – 60.84% संगरूर –57.21% पटियाला – 58.23%