ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 20 June 2022

गोल्डन टैंपल से लौट रहे परिवार की कार का अमृतसर-जालंधर हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंट , 5 लोगों की मौत

The family car returning from the Golden Temple met with a terrible accident on the Amritsar-Jalandhar highway, 5 people died
The family car returning from the Golden Temple met with a terrible accident on the Amritsar-Jalandhar highway, 5 people died
[metaslider id=11116] जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हमीरा में एक सड़क हादसे की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कार सवार लुधियाना के रहने वाले हैं। सभी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। वहीँ रास्ते में हमीरा के पास कार कैंटर से टकरा गई। मृतकों के रिश्तेदार ने बताया कि वह सुबह श्री हरिमंदिर साहिब से माथा टेकने के लिए कारों में निकले थे। होंडा सिटी कार जिसे तेजिंदर सिंह निवासी ग्रीन पार्क लुधियाना चला रहा था। उनकी ऑल्टो कार भी उनके पीछे थी। जैसे ही तेजिंदर कार लेकर हमीरा के पास पहुंचा तो वहां पर ट्रैफिक अधिक था। सड़क के किनारे पर एक कैंटर गाड़ी नंबर पीबी-05एपी-9191 खड़ी थी। तेजिंदर ने कार को जैसे ही दाएं तरफ काटने की कोशिश की तो कार कैंटर के नीचे जा घुसी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस हादसे में मनप्रीत कौर, पोता परनीत सिंह, समधन सरबजीत कौर और उसकी बहू अमनदीप कौर और उसके पोते गुरफतेह सिंह को हालत नाजुक होने के चलते जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उनकी मौत हो गई। [metaslider id=9199]