ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 14 December 2021

परीक्षा देकर लौट रहे बारहवीं के छात्र का चाइना डोर से कटा चेहरा, 12 टांके लगे

The face of a student of class XII returning after taking the exam was cut off from the China Door, got 12 stitches
The face of a student of class XII returning after taking the exam was cut off from the China Door, got 12 stitches
[metaslider id=9199] अमृतसर : चाइना डोर की वजह से युवक का चेहरा काटने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं की फाइनल परीक्षा देकर घर लौट रहे धैर्य नाम के छात्र को चाइना डोर ने घायल कर दिया। मिली जानकारी अनुसार खून से सने छात्र को सिविल अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने मदद करके अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिली है कि उसके चेहरे पर अब 12 टांके लगे हैं। हालाँकि धैर्य अब ठीक है, लेकिन ना वो कुछ सही तरीके से खा पा रहा है और ना ही बोल पा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बाईपास स्थित गार्डन एंक्लेव के रहने वाले धैर्य की मां ने बताया कि 12वीं की परीक्षा के बाद वह घर वापस आ रहा था। धैर्य एक्टिवा पर था और रफ्तार भी कम थी। वहीँ एलिवेटेड रोड पर अचानक से उसके चेहरे के आगे चाइना डोर आ गई। चाइना डोर की चपेट में आने से उसका चेहरा कट गया और खून से उसके पकड़े भीग चुके थे। वहीँ इतने में एक्टिवा पर पास से गुजर रही एक महिला उसे अपनी एक्टिवा पर बिठा कर सीधा सिविल अस्पताल ले गई। [metaslider id=711]