ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 27 July 2022

पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारनामा उजागर

The exploits of the agents of IDP Education exposed in Punjab
The exploits of the agents of IDP Education exposed in Punjab
[metaslider id=24944] जालंधर /लुधियाना :पंजाब में IELTS पास करवाने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट में IDP Education का नाम सामने आया है। पता चला है कि विदेश भेजने के नाम पर IDP Education से जुड़े एजैंट 2 से 3 लाख रुपए लेकर IELTS पास करवाते रहे हैं। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में IELTS पास करवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। आरोपी IELTS पास करवाने के लिए उम्मीदवारों से 2 से 3 लाख रुपए लेते थे। साहनेवाल पुलिस के अनुसार एक IELTS केंद्र का मालिक ही इस रैकेट का संचालन कर रहा था। एक्जाम में देते थे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बताया जा रहा है कि सेंटर का मालिक उम्मीदवारों को पैसे के लिए परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुहैया करवा देता था और IELTS परीक्षा को हल करवा देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इस पूरे खेल में IDP Education के एजैंट शामिल हैं। पुलिस ने किया काबू पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा के ग्राम रोड निवासी दिलबाग सिंह, मोगा के ग्राम संगतपुरा निवासी हरसंगत सिंह और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। श्री मुक्तसर साहिब का निवासी मुख्य सरगना गुरभेज सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गुरभेज सिंह श्री मुक्तसर साहिब में मास्टर्स IELTS और इमिग्रेशन सेंटर चलाते हैं। एडीसीपी सिटी 2 सुहैल कासिम मीर ने कहा कि साहनेवाल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और 5 इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस, 7 ईयर ब्लूटूथ डिवाइस, 5 मोबाइल फोन, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बरामद की। [metaslider id=25331]