ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 February 2022

चुनाव आयोग ने संयुक्त समाज मोर्चा को नहीं किया रजिस्टर्ड, जानिए राजेवाल ने क्या कहा

The Election Commission did not register the sanyukt Samaj Morcha
The Election Commission did not register the sanyukt Samaj Morcha
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब की राजनीति में एंट्री करने वाले 22 किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा की राजनीतिक दल के रूप में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाई। आपको बता दे कि चुनाव आयोग ने संयुक्त समाज मोर्चा को रजिस्टर्ड नहीं किया है। वहीँ मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के कारण उनकी पार्टी रजिस्टर्ड नहीं हो पाई है। बता दे कि राजेवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के पास दो बार आवेदन किया कि पंजाब में 117 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे हैं। इसके लिए उन्हें एक कॉमन चुनाव चिह्न दिया जाए जो हमारा सांविधानिक अधिकार है।लेकिन चुनाव आयोग ने आवेदन को अस्वीकार कर संगठन के साथ धक्का किया है, इससे आयोग की निरपेक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने वकीलों के माध्यम से उनके आवेदन का विरोध करवाया। हालांकि अंतिम दिन संयुक्त समाज मोर्चा के मुख्यमंत्री चेहरा राजेवाल समेत अन्य उम्मीदवारों ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। [metaslider id=711]