Thursday, 08 December 2022
Punjab
पंजाब में सरकारी स्कूलों के बिजली कनेक्शन काटने को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
[metaslider id=24944]
लुधियाना : पंजाब के 8 सरकारी स्कूलों का बिल ना भरने के कारण पॉवरकाम द्वारा काटे गए स्कूलों के बिजली कनेशन को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ने कहा है कि वह पॉवरकाम को पत्र लिखेंगे की इस तरह स्कूलों के कनेक्शन ना काटे क्योंकि परीक्षा के दिन हैं और बच्चों की पढ़ाई खराब हो सकती है। अगर किसी स्कूल का बिल नहीं भरा गया है तो वह अपने महीने के वेतन से या अपनी जेब से भर देंगे लेकिन स्कूल का कनेक्शन कटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बारे मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। बता दे शिक्षा मंत्री आज लुधियाना में पहुंचे हुए थे, जहां पत्रकारों ने उनसे कल जालंधर में स्कूल के बिजली कनेक्शन के काटने को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद उन्होंने ये ऐलान किया है।
[metaslider id=25498]