ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 November 2023

आज से 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं केदारनाथ के कपाट

The doors of Kedarnath are being closed for 6 months from today.
The doors of Kedarnath are being closed for 6 months from today.
Kedarnath Temple Close News : चारधामों में से एक पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी 15 नवंबर 2023 से अगले 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही आज पैदल यात्रा में डोली आज रामपुर पहुंचेगी और फिर कल गुप्तकाशी और 17 नवंबर 2023 को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। यहां पर पूरे शीतकाल के दौरान तकरीबन 6 महीने तक बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट चार दिन बाद 18 नवंबर को बंद होंगे। केदारनाथ मंदिर के पुजारियों के मुताबिक मंदिर के कपाट खोलने और बंद होने का निर्णय ज्योतिष शास्त्र के आधार पर किया जाता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट को खोलने का फैसला अक्षय तृतीया के दिन लिया जाता है। फिर पंचांग देखकर शुभ तिथि का विचार करने के बाद डेट की घोषणा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर की जाती है। बता दें कि साल 2023 में केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे। [metaslider id=25498]