ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 July 2025

बिक्रम मजीठिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बिक्रम मजीठिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मजीठिया को आज 11 दिन के पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर आय से अधिक संपत्ति और 540 करोड़ रुपये के ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं. विजिलेंस ने कोर्ट से और रिमांड की मांग की थी, लेकिन मजीठिया के वकीलों ने इसका कड़ा विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

[metaslider id=24944]

गौरतलब है कि 25 जून की सुबह 4:30 बजे विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया के खिलाफ 540 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। इसके बाद प्रदेशभर में मजीठिया से जुड़े 26 ठिकानों पर छापे मारे गए। आखिरकार उसी दिन सुबह 11:30 बजे उन्हें उनके अमृतसर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

[metaslider id=34068]

छापेमारी के दौरान विजिलेंस ने 29 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 iPad, 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 8 डायरियां और कई अहम दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है। जांच एजेंसी का मानना है कि ये सामग्री जांच को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकती है।

[metaslider id=75534]