ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 07 September 2022

बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान लिखने का मामला , 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,1 अभी फरार

The case of writing Khalistan on the statue of Beant Singh, 2 accused arrested by the police, 1 still absconding
The case of writing Khalistan on the statue of Beant Singh, 2 accused arrested by the police, 1 still absconding
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर के BMC चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की मूर्ति समेत अन्य स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है , जबकि इनका एक साथी अभी फरार चल रहा हैं। बता दे कि अराजक तत्वों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर आगमन से पहले BMC चौक पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं। [metaslider id=25498] वहीँ डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में बताया कि इनकी पहचान रमन सिंह गिल पुत्र परमजीत सिंह और सैम मसीह पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों पकड़े गए आरोपी अमृतसर की बाबा दीप सिंह कालोनी के रहने वाले हैं।इनके तीसरे साथी की पहचान हरगुण निवासी डेरा बाबा भूरी वाले तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से खालिस्तानी सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया यह विदेश में बैठे खालिस्तानियों के संपर्क में थे। वहीं से दिशा निर्देश मिलने पर यह काम करते थे। इसके बदले में इन्हें पैसे मिलते थे।