ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 25 May 2024

Nainital घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 12 लोग घायल

Nainital घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 12 लोग घायल

नैनीताल : खबर है कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में घूमने आए यूपी के अयोध्या के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उप्र के अयोध्या एवं सुल्तानपुर के 12 लोग नैनीताल घूमने के लिए आए थे। वापस लौटते वक्त नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दो गांव के पास उनकी कार संख्या यूपी 42 एयू 4444 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 12 लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।