ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 November 2025

पंजाब से राज्यसभा सदस्य के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट

पंजाब से राज्यसभा सदस्य के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट
पंजाब : पंजाब से राज्यसभा सदस्य और प्रसिद्ध औद्योगिक समूह ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख राजिंदर गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता की कार के साथ एक भयानक हादसा हुआ। यह हादसा मंगलवार देर रात राजपुरा जी.टी. रोड पर हुआ। गनीमत रही कि अभिषेक गुप्ता और कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक गुप्ता अपनी लेक्सस LX570 कार से दिल्ली से लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार राजपुरा जी.टी. रोड पर थी, तभी पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।