ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 13 April 2025

खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले परिवार की कार ट्रेलर से टकराई , इस हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म

खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले परिवार की कार ट्रेलर से टकराई , इस हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म

नेशनल न्यूज़ : राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की कार की ट्रेलर से भयानक टक्कर हो गई, जिसमें परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक मात्र 12 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर नेकावाला टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए कार से निकला था। कार दौसा से खाटू की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई।