ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 18 January 2022

अचानक आग लगने से धू-धू कर जली कार , ड्राइवर ने भाग कर बचाई जान

The car burnt to ashes due to a sudden fire, the driver saved his life by running away
The car burnt to ashes due to a sudden fire, the driver saved his life by running away
[metaslider id=9199] लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना शहर के किचलू नगर में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में पूरी कार धू-धू कर जल गई। वहीँ कार चालक ने फुर्ती दिखाते हुए कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मिली जानकरी अनुसार लुधियाना शहर के दुगरी इलाके के निवासी रमेश कुमार ने ड्राइवर को गाड़ी में किचलू नगर स्थित मेडिकल शॉप से दवा लेने भेजा था। वहीँ जब मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वह गाड़ी में आकर बैठा तो अचानक गाड़ी में आग लग गई। वहां आस-पास खड़े लोगों ने गाड़ी से धुआं निकलता देख शोर मचाना शुरू किया तो चालक गाड़ी से बाहर निकल आया। हालाँकि उसने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन दमकल विभाग की टीम के पहुँचने तक गाड़ी 50 फीसदी जल चुकी थी। खबर लिखे जाने तक आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। [metaslider id=1461]