Thursday, 16 December 2021
Jalandhar
जालंधर में कारोबारी की पत्नी ने किया सुसाइड , मारपीट से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम
जालंधर : जालंधर के पाश एरिया जीटीबी नगर में कारोबारी की पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार फगवाड़ा गेट में बिजली उपकरणों का कारोबार करने वाले बिजनेसमैन की पत्नी ने उससे तंग आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिससे तंग आकर महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया । प्राप्त जानकारी अनुसार प्रिया ने अपने घर पर ही फंदा लगा लिया। वहीँ बच्चों ने जब अपनी मां को फंदे पर झूलते हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुन पड़ोसी जब उनके घर आये तो और प्रिया को नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी।
[metaslider id=711]
जानकारी मिली है कि फगवाड़ा गेट मार्केट में बिजली उपकरणों के कारोबारी लवलीन छाबड़ा की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी और इनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं। वहीँ प्रिया के मायके वालों का आरोप है कि लवलीन अक्सर मारपीट करता था। उसके परिजनों ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि अब बच्चे हो गए हैं और लवलीन सुधर जाएगा, लेकिन वह नहीं सुधरा और प्रिया को प्रताड़ित करना जारी रखा। उन्होंने कहा हमारी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारण ढूंढने में जुट गई है।
[metaslider id=1461]