ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 January 2024

जालंधर पी ए पी से गुरदासपुर जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, महिला मुलाजिम सहित चार की मौत

The bus going from Jalandhar PAP to Gurdaspur collided with a parked truck, four including a female employee died.
The bus going from Jalandhar PAP to Gurdaspur collided with a parked truck, four including a female employee died.
जालंधर : होशियारपुर से दुःख दर्द खबर सामने आ रही है कि जालंधर से गुरदासपुर की ओर जा रही पुलिस की बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें एक महिला मुलाजिम सहित तीन अन्य मुलाजियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह बस जालंधर से पुलिस मुलाजिम को लेकर गुरदासपुर जा रही थी कि रास्ते में जब मुकेरियां पहुंची तब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।जानकारी देते हुए मौके पर माजुद लोगो ने बताया कि बस में करीब 10 से 15 मुलाजिम थे जो जालंधर पीएपी से गुरदासपुर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर सहित एक महिला मुलाजिम और अन्य एक मुलाजिम की मौत हो गई। कुछ मुलाजिम घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए आसपास अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीएम ने जताया शोक सीएम भगवंत मान ने इस हादसे पर शोक जताया है। सीएम ने कहा-मुकेरियां में सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के चार जवानों की जान चली गई..पॉलिसी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और एचडीएफसी बैंक द्वारा परिवारों को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। पंजाब पुलिस हमारा गौरव है और हम हमेशा अपने बहादुर जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं।