ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 02 January 2025

स्पीड ब्रेकर से गुजरी एम्बुलेंस और डेडबॉडी में हुई हलचल और फिर ऐसे आ गई जान...

स्पीड ब्रेकर से गुजरी एम्बुलेंस और डेडबॉडी में हुई हलचल और फिर ऐसे आ गई जान...

नेशनल न्यूज़ : खबर मिली है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के 15 दिन बाद एक व्यक्ति वापस घर लौट आया। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कसाबा-बावड़ा निवासी पांडुरंग उल्पे को 16 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उल्पे के पड़ोसी और रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है "जब उल्पे के शव को अस्पताल से घर ला रहे थे, तो उस दौरान ही जब एम्बुलेंस एक स्पीड ब्रेकर से गुजरी और उनकी उंगलियों में हलचल होने लगी " . उसके एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां वे एक पखवाड़े तक रहे और इस दौरान उनकी 'एंजियोप्लास्टी' हुई। उल्पे सोमवार को अस्पताल से घर वापस आ गए।