Monday, 28 April 2025
Jalandhar
जालंधर में रेड करने गई पुलिस पर आरोपियों ने की पत्थरबाजी
जालंधर : जालंधर के गांव नूरपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिस गांव में एक आरोपी के घर पर छापामारी करने पहुंची थी। मकसूदां पुलिस पार्टी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थर बरसाए। पत्थरबाजी में स्थानीय लोगों सहित 4 को चोटें आई। वहीं कई वाहन भी टूटे हैं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मोबाइल स्नैचिंग मामले में आरोपी के घर पर रेड करने गई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक प्रवासी का फोन लूटा था। उसकी शिकायत पर जांच के लिए इलाके में पहुंची तो वहां से तीनों युवक भाग गए, फिर पुलिस छापेमारी के लिए उक्त आरोपियों के घर गई। इस दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया।