ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 03 July 2022

सिविल अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से आरोपी चकमा देकर हुआ फरार

The accused escaped by dodging from the custody of the police in the civil hospital
The accused escaped by dodging from the custody of the police in the civil hospital
[metaslider id=11116] जालंधर : खबर मिली है कि यहां सिविल अस्पताल में चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को गोराया थाना पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी। बता दे कि आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया तो पुलिस टीम ने उसकी हथकड़ी खोल दी। इसका फ़ायदा उठा आरोपी शौचालय से ही फरार हो गया। [metaslider id=9199] वहीँ पुलिस कर्मचारियों ने सारा अस्पताल छान मारा, लेकिन वह आरोपी नहीं मिला। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना गोराया से ASI हरभजन सिंह और मनजीत सिंह चोरी के केस में नामजद नवनीत सिंह नीटा पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव रंधावा (गोराया) को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाए थे। बता दे कि चोरी के केस में आरोपी नीटा पहले भी चोरी के ही एक मामले में भगोड़ा है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। लेकिन अभी उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने नीटा को कस्टडी में लिया था। लेकिन वह फिर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। [metaslider id=711]