ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 09 May 2022

पंजाब की AAP सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन प्लान किया तैयार , अब पुलिस ऐसे तोड़ेगी नशे की चेन

The AAP government of Punjab has prepared an action plan against drugs, now the police will break the chain of drugs like this
The AAP government of Punjab has prepared an action plan against drugs, now the police will break the chain of drugs like this
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के पुलिस अफसरों के साथ बड़ी बैठक की। वहीँ इसमें राज्य में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान बनाया गया। आपको बता दे कि नशे को खत्म करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में CM भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के हर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा पीड़ित हैं, दोषी नहीं। उन्होंने कहा पहले विक्रेताओं को पकड़कर नशे की चेन तोड़ी जाएगी, फिर हम युवाओं का पुनर्वास करेंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार का सपना नशा मुक्त पंजाब बनाना है। इसके अलावा पंजाब में नशे की चेन रोकने के साथ-साथ राज्य सरकार नशा मुक्ति केंद्रों के ढांचे में ही सुधार कर रही है, ताकि नशा छोड़ने के इच्छुक लोग यहां आ सकें। वहीँ राज्य में हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। अभी पंजाब में 208 नशा मुक्ति केंद्र हैं। 16 सेंटर जेलों में चल रहे हैं। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए कोरोना योद्धा चालक मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल जारी करने का आदेश दिया है। बता दे कि कोरोना जब चरम पर था, तब मनजीत सिंह ने नांदेड़ साहिब से सिख यात्रियों को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी जान चली गई थी। [metaslider id=711]