ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 October 2021

300 अरब डॉलर कमाने वाले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें टेस्ला चीफ एलन मस्क , जानिए दूसरे नंबर पर कौन है

Know which phone billionaire Elon Musk uses, you will be surprised to know
Know which phone billionaire Elon Musk uses, you will be surprised to know
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में शुमार टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क अब 300 अरब डॉलर कमाने वाले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है । प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले गुरुवार को एलन मस्क की नेटवर्थ में 9.79 अरब डॉलर यानी 73,210 करोड़ रुपये का उछाला आया। वहीँ इसके बाद अब एलन मस्क की नेटवर्थ 302 अरब डॉलर तक पहुंच गई। अब इस स्थान पर पहुंचने वाले मस्क दुनिया के इकलौते व्यक्ति बन चुके हैं। आपको बता दे कि Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मास्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेजॉन कंपनी के जेफ बेजोस हैं। वहीँ उनकी नेटवर्थ 199 अरब डॉलर पहुंच गई है, लेकिन आपको बता दे कि इसके बावजूद एलन मस्क की दौलत बेजोस से 100 अरब डॉलर ज्यादा है। वहीं इसके बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में बर्नार्ड आरनॉल्ट शामिल हैं। जानिए दुनिया के सबसे अमीर दस व्यक्तियों की जानकारी :- 1. एलन मस्क - 302 बिलियन डॉलर 2.जेफ बेजोस - 199 बिलियन डॉलर 3. बर्नार्ड आरनॉल्ट- 168 बिलियन डॉलर 4. बिल गेट्स - 135 बिलियन डॉलर 5. लैरी पेज- 129 बिलियन डॉलर 6. सर्जी  ब्रिन- 125 बिलियन डॉलर 7. मार्क जुकरबर्ग- 118 बिलियन डॉलर  8. स्टीव बाल्मर- 116 बिलियन डॉलर 9. लैरी एल्लीसन- 115 बिलियन डॉलर 10. वॉरने बफेट- 105 बिलियन डॉलर  [metaslider id="1461"]