Friday, 05 November 2021
National
श्रीनगर में अस्पताल के बाहर आतंकी हमला, सुरक्षाबलाें पर फायरिंग कर भागे हमलावर
[metaslider id=9199]
श्रीनगर : श्रीनगर में अस्पताल के बाहर आतंकी हमले की खबर मिली है । मिली जानकारी अनुसार यह हमला बेमिना स्थित स्किम्स अस्पताल के साथ लगते जेवीसी अस्पताल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक से आए और उन्होंने अस्पताल के बाहर नाके पर तैनात सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीँ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
[metaslider id=1461]