ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 22 April 2025

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पर्यटकों पर आतंकी हमला , 20 से अधिक लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पर्यटकों पर आतंकी हमला , 20 से अधिक लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है इस हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों में पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हैं. यह हमला पहलगाम के बैसरन इलाके में हुआ है, जहां आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली. बता दे गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं.

हमले के तुरंत बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार जब दोपहर को यह वारदात हुई तब सैलानी वहां घुड़सवारी कर रहे थे. तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्‍होंने टूरिस्‍ट से उनका मजहब पूछा. पहचान स्‍थापित होने के बाद लोगों को मौत के घाट उतारा गया. इस दौरान करीब 50 राउड फायरिंग की गई.

सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं. मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उन पर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई.