ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 January 2023

फिरोजपुर में पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में आतंकी अर्श डल्ला का साथी गोली लगने से घायल

Terrorist Arsh Dalla's accomplice injured in firing in encounter between police and gangsters in Ferozepur
Terrorist Arsh Dalla's accomplice injured in firing in encounter between police and gangsters in Ferozepur
[metaslider id=24944] फ़िरोज़पर : बड़ी खबर है कि पंजाब में फिरोजपुर के तलवंडी में शुक्रवार को गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने तलवंडी में नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान गैंगस्टर गुरप्यार सिंह वहां से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान गुरप्यार सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गुरप्यार सिंह ने एक रसूखदार व्यक्ति से फिरौती मांगी थी। इसके अलावा आरोपी ड्रग्स और हथियारों की तस्करी समेत टारगेट किलिंग की वारदातों में भी शामिल रहा है। आरोपी आतंकी अर्श डल्ला का साथी रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में अर्श डल्ला को आतंकी घोषित किया है। [metaslider id=25498]