ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 07 September 2021

जालंधर में “लुटेरों का आतंक” दिनदहाड़े फैक्ट्री मालिक से आधा दर्जन लुटेरे बंदूक की नोक पर 40 हजार की नगदी लूटकर फरार

"Terror of robbers" in Jalandhar, half a dozen robbers escaped from the factory owner by looting 40 thousand cash at gunpoint in broad daylight
"Terror of robbers" in Jalandhar, half a dozen robbers escaped from the factory owner by looting 40 thousand cash at gunpoint in broad daylight
[metaslider id="711"]  जालंधर : जालंधर में लुटेरों का आतंक जारी है। इसी क्रम में आज सूची पिंड से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ करीब आधा दर्जन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर फैक्ट्री मालिक से 40000 की नकदी लूटी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार करीब 6 युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए वर्धमान स्टीलइंडस्ट्री के मालिक दीपक ने बताया कि वह फैक्ट्री के अंदर अपने आफिस में बैठे शाम करीब 4:30 बजे फोन पर बात कर रहे थे,कि तभी तीन युवक उनके पास आए जिनमे से एक ने रिवाल्वर उनके सिर पर लगा दी और पैसे देने को कहा, जब उन्होंने पैसे देने से मना किया, तो उसने एक फायर कर दिया। [metaslider id="1461"] जिसके बाद दीपक ने डरकर फैक्ट्री के अंदर पड़े करीब 40000 रूपए उन लुटेरों को दे दिए। वहीँ फैक्ट्री में काम करने वाले हरीश ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपना काम कर रहे थे कि तभी फैक्ट्री में करीब पांच से छह युवक अंदर घुस आए सभी ने मुंह ढका हुआ था और सीधा मालिक के ऑफिस में चले गए जहां चंद मिनटों बाद गोली चलने की आवाज आई। और दो से तीन युवक बाहर ही थे जिनके पास जिनके पास दातर थे। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और सीसीटीवी को चेक किया । जानकरी मिली है की वारदात cctv में कैद हो गयी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। [metaslider id="9199"]