ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 25 October 2021

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा , कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल

Terrible road accident on Jalandhar-Pathankot National Highway, 3 people of the same family in the car died, 3 seriously injured
Terrible road accident on Jalandhar-Pathankot National Highway, 3 people of the same family in the car died, 3 seriously injured
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसे की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा काला बकरा के नज़दीक बीती देर रात को एक अज्ञात वाहन ने टांडा से जालंधर की और आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था की इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। वहीँ इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। [metaslider id="1461"] वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीँ मृतकों की पहचान अनूप सिंह पुत्र बग्गा सिंह, सुरेंद्र कौर पत्नी अनूप सिंह और अनूप की भतीजी 5 वर्षीय अर्शिया के रूप में हुई। और हादसे में घायलों की पहचान प्रभजोत कौर अजूनी कोर और माहिक कौर निवासी डिफेंस कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है। वहीँ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात 1:30 बजे के करीब हुई, इसके बाद अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीँ पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हैं। [metaslider id="9199"]