ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 06 July 2023

जालंधर में भयानक सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौके पर ही मौत

Terrible road accident in Jalandhar, auto driver died on the spot
Terrible road accident in Jalandhar, auto driver died on the spot
जालंधर : खबर है कि जालंधर के वरियाणा में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई है। वहीं पर एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी अनुसार जगजीत सिंह अपने ऑटो में एक महिला सवारी जिसकी पहचान भूपिंदर कौर के रूप में हुई है को कपूरथला से लेकर जालंधर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ऑटो वरियाणा के पास पहुंचा तो पीछे से एक बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर दे मारी। ऑटो आगे चल रही इनोवा गाड़ी से टकराया और इनोवा उससे आगे चल रहे एक साइकिल और ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में ऑटो चालक जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार जीत लाल और ऑटो में सवार महिला भूपिंदर कौर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को तुंरत प्रभाव से पहले सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन वहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया । [metaslider id=25498]