ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 28 November 2021

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी बढ़ाए अपने टैरिफ प्लान्स के दाम, एक दिसंबर से लागू होंगे नए रेट

Telecom company Reliance Jio also increased the prices of its tariff plans, new rates will be applicable from December 1
Telecom company Reliance Jio also increased the prices of its tariff plans, new rates will be applicable from December 1
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी सामने आई है कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद देश की सबसे दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। बता दे कि रविवार को जारी एक बयान में जियो कंपनी ने बताया कि नई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी। वहीँ जियो कंपनी ने दावा किया है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उसके प्लान्स की कीमतें इंडस्ट्री में सबसे कम रहेंगी।  मिली जानकारी अनुसार जियो के विभिन्न प्लान्स में 31 रुपये से लेकर 480 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीँ जियो फोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रुपये के प्लान की नई कीमत अब 91 रुपये होगी। इसके अलावा अनलिमिटेड प्लान्स का 129 रुपये वाला टैरिफ प्लान के लिए अब 155 रुपये चुकाने पड़ेंगे। एक साल की वैधता वाले टैरिफ प्लान में कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ाई गई हैं। वहीँ एक साल की वैधता वाला प्लान पहले 2399 रुपये में मिलता था लेकिन अब इसके लिए ग्राहर को 2879 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा जियो के डाटा एड-ऑन प्लान्स के रेट भी बढ़े हैं। [metaslider id=711]