ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 May 2022

हिमाचल में नाबालिग लड़के ने घर की छत पर खालिस्‍तानी झंडा फहरा दिया , पुलिस पहुंची मौके पर

Teen age boy hoisted Khalistani flag on the roof of the house in Himachal, police reached the spot
Teen age boy hoisted Khalistani flag on the roof of the house in Himachal, police reached the spot
[metaslider id=9199] नाहन : खबर मिली है कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक नाबालिग युवक ने घर की छत पर खालिस्‍तानी झंडा फहरा दिया। बताया जा रहा है कि लड़के ने कुछ दिनों से अपने घर की छत पर यह झंडा फहराया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को सूचना मिलते ही बिना समय गवाय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खालिस्तानी झंडा लहराने के बारे में पूछताछ की। मिली जानकारी अनुसार पांवटा साहिब वार्ड नंबर 10 में एक घर की छत पर कई दिनों से खालिस्तानी झंडा फहराया हुआ था, जिसमें भिंडरावाले की फोटो भी लगी हुई थी। सूत्रों की जानकारी अनुसार इसके बाद पुलिस ने देर रात को मकान पर भिंडरावाला का झंडा फहराने पर नाबालिग लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी और पुलिस प्रशासन बेहद मुस्तैद है खुफिया एजेंसी दिन रात काम कर रही हैं। वहीँ पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में मकान की छत पर भिंडरवाला खालिस्तानी का झंडा फहराने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लड़का झंडा कहां से और किससे लेकर आया था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। [metaslider id=1461]