Monday, 05 September 2022
Jalandhar
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 'शिक्षक दिवस' का आयोजन
[metaslider id=24944]
जालंधर :
â— शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रगति सदन की इंचार्ज श्रीमती रजनी शर्मा व नीरज सहगल के नेतृत्त्व में प्रातः कालीन सभा में श्रीमती सुनंदा के सहयोग से विद्यार्थियों ने संगीतमय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी अध्यापकों का आभार प्रकट किया।
यशिका (नवीं बी) ने अपनी कविता के माध्यम से तथा गौरीश (नवीं बी) एवं वाणी (दसवीं बी) ने संक्षिप्त भाषण के द्वारा विद्यार्थी जीवन में गुरु की महिमा का वर्णन किया।
हेड ब्वॉय तथा हेड गर्ल ने विद्यालय के सभी अध्यापकों को तिलक लगाकर एवं मौली बाँधकर समस्त विद्यार्थियों की ओर से अपनी कृतज्ञता प्रकट की तथा सभी अध्यापकों का आभार प्रकट किया।
[metaslider id=25498]
â— प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने सर्वप्रथम 'श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन' जी को नमन करते हुए आदर्श नागरिकों के निर्माता, सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
â— श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति( चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) जी ने शिव ज्योति परिवार के सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।