ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 16 January 2023

नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवेली पर चलाई डिच

Taking major action, the Municipal Corporation ran a ditch on the Haveli
Taking major action, the Municipal Corporation ran a ditch on the Haveli
[metaslider id=24944] जालन्धर : जालंधर से बड़ी खबर है कि 66 फ़ीट रोड़ पर स्थित क्यूरो मॉल के साथ हवेली पर आज नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए डिच चला दी। क्यूरो मॉल के साथ ही यह हवेली पिछले लंबे समय से विवादों में चल रही थी। जिसकी शिकायते निगम के पास पहले भी पहुंची थी और निगम अधिकारियों ने इस हवेली का निर्माण भी रुकवा दिया था। इसके बावजूद हवेली के संचालकों द्वारा निर्माण का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया। लेकिन आज नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपिलश के आदेशों के बाद एटीपी पूजा मान ने हवेली पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी। वहीं निगम की इस कार्रवाई के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने हवेली के निर्माण की मंजूरी दी थी।जिसके बाद ही हवेली की उसारी का काम शुरू किया गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों की गाड़ी रोक ली और धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ मे निगम की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। हवेली पर करवाई करने के विरोध में लोगों द्वारा निगम टीम पर पथराव भी किया गया। जिस कारण निगम की एक जिप्सी के शीशे इत्यादि टूट गए और एक कर्मचारी कमलभान को चोटें तक आई, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी। परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई। जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा। वहीं हवेली ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट उमेश कुमार ने बताया कि आज निगम की टीम करीब 11.30 बजे आई। और आकर डिच मशीन चलानी शुरू कर दी। हमारे पास निगम की और से कोई नोटिस नही दिया गया। इसके बावजूद भी यह करवाई कर दी। वही जब इस बारे में एटीपी पूजा मान ने कहा कि उनको पहले से ही नोटिस दिए गए थे। लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद उनको स्पीड पोस्ट के जरिये भी नोटिस भेजे गए। जब उनसे पूछा गया,कि जो उनके द्वारा गाड़ी की तोड़ फोड़ की गई है। तो उन्होंने बताया कि गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में कार्यवाही करवाई जाएगी। [metaslider id=25498]