Thursday, 22 October 2026
National
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से कांपी धरती
नेशनल न्यूज़ : तिब्बत में गुरुवार को भयानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई. भूकंप के घटके मसहूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. झटके इतने तेज थे कि इस आपदा में बड़े स्केल पर जान-माल के नुकसान की संभावना जताई जा रही है. भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार तिब्बत में भूकंप भारतीय समयानुसार 21 अक्टूबर की रात करीब 8:03 बजे आया. भूकंप का केंद्र सतह से लगभग 173 किलोमीटर की गहराई दर्ज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के झटके तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किमी दूर से आए थे.