Sunday, 14 May 2023
Punjab
लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू पहुंचे दिल्ली, CM भगवंत मान व AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से की मुलाक़ात
नई दिल्ली : जलंधर लोकसभा उपचुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद सुशील रिंकू दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे । वहीँ आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिंकू ने दिल्ली में ही मुलाकात की।
बता दे लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का पहला दौरा है और दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी पहली है। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे रिंकू ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संसद में अब सुशील कुमार रिंकू आप की आवाज़ बनकर लोकसभा में पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।वह पंजाब की आवाज बनकर लोकसभा में गूजेंगे।
[metaslider id=25498]