ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 22 August 2023

सनी देओल ने राजनीति को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Sunny Deol gave this big statement regarding politics
Sunny Deol gave this big statement regarding politics
गुरदासपुर : खबर है कि पंजाब में गुरदासपुर के BJP सांसद सनी देओल अगले साल यानि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। हाल में आई अपनी फिल्म गदर-2 के बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपरहिट होने के बाद सनी अब राजनीति छोड़कर पूरी तरह फिल्मों में ही काम करना चाहते हैं। पार्टी के मौजूदा गुरदासपुर सांसद सनी देओल ने राजनीति से किनारा कर लेने का मन बना लिया है। वहीँ ऐसे में भाजपा को अब सनी देओल की जगह एक नया चेहरा तलाशना होगा। बता दे एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सनी देओल ने 2024 में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। बता दे संसदीय क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे पाने की स्थिति में सनी देओल की पिछले चार बरस से खासी आलोचना हो रही है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, ‘अभिनेता बने रहना ही मेरा पहला चुनाव है। मैं जिस सोच के साथ राजनीति में आया था, वो सारे काम तो अभिनेता रहते हुए भी कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मैं देश सेवा करूं और वो कर रहा हूं। एक साथ कई काम किए जाने संभव नहीं हैं, इसलिए मैंने 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है’। [metaslider id=25498]