ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 09 July 2021

पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म, बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल खोलने की मिली इजाजत

Sunday and night curfew ends in Punjab, permission granted to open bars, restaurants, cinema halls
Sunday and night curfew ends in Punjab, permission granted to open bars, restaurants, cinema halls
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना के मामले कम होने पर अब संडे कर्फ्यू व रात्रि कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड रिव्यू करते हुए यह फैसला लिया। इसी के साथ राज्य में सभी बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, माल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, चिड़ियाघर आदि खोलने की इजाजत दे दी गई। इस बात का ध्यान जरूर रखा जाएगा कि स्टाफ मेंबर को वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूर लगी हुई हो। राज्य में अब समारोहों के दौरान इनडोर में 100 लोगों के एकत्र होने की इजाजत होगी। घर के बाहर 200 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि रैलियों और विरोध प्रदर्शनों में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं के चालान करें। [metaslider id="1461"] राज्य में स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च शिक्षा के अन्य सभी संस्थानों को संबंधित जिला उपायुक्त द्वारा खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि कम से कम 2 सप्ताह पहले उन्होंने वैक्सीन ली है। मुख्यमंत्री ने कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 जुलाई को फिर से स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा करते हुए निर्देश दिया कि हर समय मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। [metaslider id="5345"]     source link