Thursday, 21 October 2021
Punjab
सुखबीर बादल ने पंजाब के CM चन्नी से पूछा- की कित्ता? ऐसे सवाल पर ही कांग्रेस विधायक ने युवक की पिटाई कर दी थी
चंडीगढ़ : पंजाब में इन दिनों पठानकोट के भोआ से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल के एक युवक को थप्पड़ मारने वाली घटना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। बता दे कि स्थानीय युवक द्वारा विकास के नाम कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल से 'तू की कित्ता' लहज़े में सवाल पूछे जाने पर विधायक ने गुस्से में युवक को थप्पड़ जड़ दिया। वहीँ अब शिअद ने इस मामले में विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।Â
बता दे कि शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री को ही निशाना बनाते हुए उनसे युवक का ही सवाल पूछ लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने विधायक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तक की मांग की। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर विधायक के आवास की घेराव की चेतावनी दी है। इस पर शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि यह घटना बेहद शर्मनाक है।