ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 April 2025

भारत में भूकंप के तेज झटके, डरकर लोग घरों से बाहर निकले

भारत में भूकंप के तेज झटके, डरकर लोग घरों से बाहर निकले

नेशनल न्यूज़ : मंगलवार को भारत के लेह, लद्दाख में शाम 5:38 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन झटको के बाद लोग डरकर अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ गए। गनीमत रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। इससे पहले सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे थे। जिसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। हालांकि इस भूकंप से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं 30 मार्च को म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या दो हजार से ऊपर पहुंच गई है। इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई थी।