ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 03 October 2023

दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, नेपाल में भूकंप के तेज झटके, लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकले बाहर

Strong earthquake tremors in Delhi-NCR, Uttarakhand, Nepal, people came out of their homes and offices.
Strong earthquake tremors in Delhi-NCR, Uttarakhand, Nepal, people came out of their homes and offices.
नई दिल्ली : खबर है कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दोपहर 2.51 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन में 10 किमी नीचे था, जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 नापी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीँ एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से भाग खड़े हुए। [metaslider id=25498]